फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नहीं आया सामने तो मिसाल बनी पुलिस, बचाई महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष प्लेस इलाके में दिल्ली पुलिस कर्मियों ने इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए चार यूनिट खून का इंतजाम कर डेंगू पीड़ित महिला की जान बचाई है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 4/5 अक्तूबर की रात को सुभाष प्लेस इलाके में 28 साल की शफी (बदला हुआ नाम) के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म किया।

वारदात के समय महिला का पति नाइट शिफ्ट पर था। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को बुखार की हालत में भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी लोकल पुलिस के इस काम से बेहद खुश

वहां खून की जांच करने पर महिला को डेंगू बुखार निकला और उसकी प्लेटलेट्स भी केवल आठ हजार थे।  ऐसे में उसे कम से कम चार यूनिट ब्लड की जरूरत थी।

ससुराल वाले उसकी मदद के लिए सामने नहीं आए। ऐसे में पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए फौरन चार यूनिट खून का इंतजाम कर महिला की जान बचाई।

महिला को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लोकल पुलिस के इस काम से बेहद खुश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें