ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक महिला को उसके प्रेमी के साथ उसके ससुर ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ससुर ने युवक की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी एक युवती की शादी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक साल पहले हुई थी। महिला शादी के बाद ससुराल में रह रही थी। लेकिन अपने पड़ोसी और पूर्व प्रेमी के साथ फोन पर बातचीत करती रहती थी।
गुरुवार को उनका मिलने का प्लान फिक्स हुआ और दोनों ने इसके लिए दनकौर कस्बे की ही एक जगह चुनी। नियत समय पर दोनों वहां पहुंचे और बातों में व्यस्त हो गए।