फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा बाप: सगे पिता ने किया था दोनों बच्चों का अपहरण, पुलिस को सुनाई पूरी कहानी; मामला जान सब हैरान

Wed, 26 Feb 2025 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

थाना सारन इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बच्चों को ऑटो चालक से बरामद कर महिला को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चों को सगा पिता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद के नंगला पार्ट-2 क्षेत्र में दो बच्चों (सगे भाई-बहन) के अपहरण की सूचना थी। जांच में पता चला कि अपहरण करने वाला ऑटो चालक उन बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना सारन पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चालक विक्की की शादी पूजा के साथ हुई थी। उससे उनके दो बच्चे 7 साल की अंजलि और 12 साल का अर्जुन हैं। कुछ साल पहले उनकी पत्नी पूजा ने सोनू से दूसरी शादी कर ली। सोनू पीओपी का काम करते हैं और पूजा भी किसी कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार को दोनों बच्चे घर पर अकेले थे। बच्चों के परिजनों के पास पड़ोसी का फोन आया कि उनके बच्चों को ऑटो चालक जबरन अपने साथ ले गया है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

थाना सारन इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बच्चों को ऑटो चालक से बरामद कर महिला को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चों को सगा पिता है। वह बच्चों को अपने साथ बिहार ले जाना चाहता था। इसलिए वह बच्चों को ले गया। आरोपी चालक विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें