फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR : बेटे की सगाई में नाच रहे पिता की गई जान, मातम में बदल गईं सारी खुशियां

Sun, 25 May 2025 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव अमरगढ़ में बेटे की सगाई के अवसर पर डीजे पर डांस करते हुए बुजुर्ग पिता जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।  

विज्ञापन


गांव अमरगढ़ निवासी मनोज ने बताया कि उनका विवाह बुलंदशहर देहात के गांव अड़ौली निवासी युवती से तय हुआ है। 27 मई को बरात जानी है। शुक्रवार को उनकी सगाई का कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी। विधि विधान से सगाई की रस्में पूरी की गईं। इसके बाद कुछ रिश्तेदार भी विदा कर दिए गए। 

देर शाम करीब सात बजे रिश्तेदार और परिवार के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। उनके पिता नानक सिंह (65) भी डीजे पर डांस कर रहे थे। अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। परिवार के लोगों की मदद से वह उन्हें निजी चिकित्सक के वहां ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने हृदयाघात से मौत होने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें