फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने एसपी से शिकायत कर बेटी को छुड़ाने की लगाई गुहार

Sun, 14 Feb 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बहू को करीब एक साल तक घर में कैद करने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने एसपी देहात को शिकायत देकर बेटी को छुड़ाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उखरा गांव जिला फर्रुखाबाद निवासी पिता ने बेटी की शादी 29 अप्रैल को हैबतपुर गांव में की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज में अपाचे बाइक, सोने की अंगूठी और 25 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं जिसे पूरी नहीं करने पर बेटी को घर में कैद कर रखा है।

कई बार जब बेटी को लेने गया तो मारपीट कर भगा दिया गया। 2 फरवरी को बेटी का फोन आया कि मारपीट की जा रही है और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की धमकी भी दी जा रही है। इसके बाद पिता ने बेटी के पति, ससुर, सास और उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिता ने ससुरालियों के खिलाफ बेटी को कैद करने की शिकायत दी है। पिता ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें