फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से स्कूल पहुंचने पर बच्चे को घर भेजा, सनकी बाप ने शिक्षिकाओं और बच्चों को डंडे से पीटा

Wed, 30 Jan 2019 10:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देरी से स्कूल पहुंचे बच्चे को शिक्षकों द्वारा वापस घर भेजने से गुस्साए अभिभावक ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों और बच्चों से मारपीट की। सनकी अभिभावक ने हंगामा कर स्कूल में तोड़फोड़ की। अभिभावक ने शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत करीब एक दर्जन छात्र-छात्राओं से मारपीट की।
विज्ञापन


एक बच्ची के हाथ में गहरी चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे मानसिक रोगी बता रही है।
घटना हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना इलाके के गांव रसूलपुर बहलोलपुर स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को करीब सवा नौ बजे गांव का सतेंद्र शर्मा पुत्र जगदीश स्कूल में घुस आया। 

इस दौरान सतेंद्र ने स्टाफ के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। सतेंद्र ने डंडे से सहायक अध्यापिका भारती सिंह के अलावा शिक्षिका सीमा रानी को जमकर पीटा। 
विज्ञापन


बचाने आये प्रधानाध्यापक जितेंद्र त्यागी के साथ भी हाथापाई की। इससे शिक्षिकाओं की आंख और हाथ में चोटे हैं। सतेंद्र का बेटा स्कूल में देरी से पहुंचा इसलिए शिक्षकों ने उसे वापस घर भेज दिया था। इससे वह काफी नाराज था। 
विज्ञापन

इसी कारण वह स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। स्कूल में तोड़फोड़ करते हुए बच्चों के साथ भी मारपीट की। इसमें अंशिका और कशिश, प्राची, रितिक, प्रेरणा, गरिमा, नीशू  घायल हो गई। अंशिका के हाथ में काफी चोट लगी है। 

शिक्षकों की सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शुरूआती जांच में पता चला है कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। डीएम अदिति सिंह ने गंभीरता से लेते हुए एडीएम को मामले की जांच सौंपकर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें