फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बच्चों को दिया जहर, बड़ी बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी में एस्कोर्ट कॉलोनी में बच्चों को जहर खिलाने के मामले में रिया नामक लड़की ने दम तोड़ दिया है। शनिवार को राहुल (27) नामक शख्स ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया था।
विज्ञापन


अभी पिता और दो बच्चों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से नवादा गांव का रहने वाला राहुल एस्कार्ट कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। राहुल का पत्नी सविता से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले मायकी गई की पत्नी

एक सप्ताह पहले पत्नी मायके चली गई थी। राहुल एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। राहुल ने शनिवार को बेटी रिया, रिंकी और बेटे भोलू को जहर की गोलियां खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया था।

इसके बाद चारों को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बड़ी बेटी रिया ने दम तोड़ दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि राहुल ने आर्थिक तंगी के चलते बच्चों को जहर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें