फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी पिता ने शर्मशार किया रिश्ता, अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म

Fri, 23 Mar 2018 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-10ए में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है। बेटियों ने पिता की काली करतूत की जानकारी मां को दी। मां ने इसकी शिकातय पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी राकेश अपने परिवार के साथ सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में रहता है। उसकी 15 व 12 वर्ष की दो बेटियां हैं।

उनकी 15 वर्षीय बेटी ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मां अपने भाई के घर गई थी। इस दौरान उसके पिता राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

उसने अनेक बार दुष्कर्म किया

विरोध करने पर पिता ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अनेक बार दुष्कर्म किया।

इसके बाद हाल ही में उसके पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया। जब उसकी बहन ने उसे यह बात बताई तो दोनों बहनों ने मिलकर अपनी मां को आपबीती बताई। मां दोनों बेटियों को लेकर सेक्टर-10ए थाने पहुंची।

यहां पुलिस को आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र ने बताया कि आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें