फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और चाचा ही कर रहे थे उससे रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने पिता और चाचा समेत चार लोगों पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने बुधवार को थाना फेज-टू पुलिस को बताया कि  विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दुष्कर्म की कोशिश का नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की मां और चाची भी उस समय मौके पर मौजूद थीं। हालांकि मारपीट और जबरन फ्लैट से निकालने का मामला सामने आ रहा है। मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कार से उसके घर पहुंचे और करने लगे अश्लील हरकतें

जानकारी के मुताबिक महिला अपनी बेटी के साथ नोएडा के सेक्टर-93ए में रहती है। उसके पति अमेरिका में प्रोफेसर हैं और एक बेटा पिता के  साथ रहकर अमेरिका में पढ़ रहा है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह बेटी के स्कूल जाने के बाद महिला का पिता (सेना के पूर्व अधिकारी), चाचा और उनके दो साथी स्कॉर्पियो कार से घर पहुंच गए। महिला ने बताया कि उसका पिता पहले भी उसे मारने की कोशिश कर चुका है, लिहाजा उसने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और महिला से जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर पिता और चाचा ने उसकी जमकर पिटाई की। महिला का आरोप चाचा और पिता दो चार दिन से घर की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें