फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ मिलकर पिता ने किया CRIME

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से सटे हापुड़ के बाबूगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर बेचने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। पिता- पुत्र मिलकर बाइक उड़ाते थे और उसे सस्ते दाम में बेच देते थे। दोनों ने नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद से कई गाड़ियां चोरी की हैं।
विज्ञापन


बाबूगढ़ इंस्पेक्टर अवनीश गौतम ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की गाड़ियों को बिक्री के लिए बनखंडा रोड पर अर्द्धनिर्मित अस्पताल के पास पहुंच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इन इलाकों को बनाते निशाना

सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने कई बाइकों को चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उनके के घर से चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े पिता-पुत्र पिछले काफी समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार हुआ रवि और उसका पिता जयपाल मुबारकपुर थाना बाबूगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद में भी बाइक चोरी कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें