फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः किसानों को मिलने वाला है गजब का लाभ

Thu, 30 Jan 2014 01:37 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि, क्षेत्र के किसानों को 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा जल्द ही दिया जाएगा। सरकार ने इस पर लगभग सहमति दे दी है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


गांव पचोकरा में बुद्धवार को आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पिछली बसपा सरकार ने किसानों का केवल शोषण किया और हक के लिए आवाज उठाने पर उन्हें जेल में डाला गया।

जबकि सपा सरकार में किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए सपा को समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन


इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, प्रमोद रौनीजा, राजकुमार भाटी, सुनील तायल, दीपक भाटी, सुमित बैसोया, श्याम सिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य मोवीन तंवर, स्वतंत्र पाल सिंह, अलीम सलमानी, कुलदीप शर्मा, सलीम सिकंदरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें