फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन का एलान, टोल होंगे फ्री, जयपुर-दिल्ली हाइवे किया जाएगा बंद, मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 11 Dec 2020 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

16 दिनों से आंदोलनरत किसानों की तरफ से शनिवार को जयपुर-दिल्ली हाइवे बंद करने सहित सभी टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा। रेल रोकने पर सहमति ने बनने से इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया है। किसान नेताओं का कहना है कि उनकी मांगे जबतक पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। पहले ही दिल्ली की अधिकतर सीमाएं बंद है। जबकि जयपुर-दिल्ली हाइवे को जाम किए जाने से राजस्थान से आने वालों को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार दोपहर सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के किसान नेताओं की बैठक हुई। इसमें शनिवार के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान ज्यादातर किसान नेताओं का मानना था कि दिल्ली के दूसरे रास्तों को जाम किया जाना आंदोलन का धारदार बनाने का बेतहर तरीका हो सकता है। खासतौर से जयपुर हाइवे को, जिससे बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। इस पर सहमति बनने के साथ रेल रोको की योजना का स्थगित करने का फैसला लिया गया।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि रेल रोकने का प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस मामले में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लिए गए फैसले के साथ किसान होंगे। दो दिन पहले किसान नेताओं ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद उन्होंने टिकरी, सिंघू, गाजीपुर और चिल्ला सीमा पर आंदोलन को तेज कर दिया है। औचंदी, मंगेशपुर और पियु मनियारी सीमा भी बंद होने की वजह से आने जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के विरोध को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जगह जगह डायवर्जन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसान नेता ओंकार सिंह ने बताया कि पंजाब के सभी जिलों के उपायुक्त कार्यालयों के बाहर भी शनिवार को किसान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। पंजाब में सभी टोल प्लाजा पहले से ही फ्री हैं, जिसे आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
 

विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में कई मार्ग बंद रहे

किसान आंदोलन के चलते शुक्रवर को भी दिल्ली के मार्ग बंद रहे। कई मार्गों पर तो वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्विटर के जरिए लोगों को बंद मार्गों के बारे में जानकारी देती रही। पुलिस लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को लोग मार्गों के बारे में जानकारी लेकर ही घर से निकले। किसानों ने शनिवार को टोल टैक्स बूथों को टोल फ्री करने का एलान किया है। 

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के चलते सिंघु बॉर्डर, टिकरी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर(नोएडा-दिल्ली) वाले मार्ग दो सप्ताह से बंद हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह लोगों को ट्विट कर लोगों को जानकारी दी कि टिकरी व डासना बॉर्डर आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। झटीकरा बॉर्डर दुपहिया व पैदल यात्रियों को लिए खुला हुआ है। 

दिल्ली पुलिस ने हरियाण व पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों को झरौदा, दौराला, कापसहेड़ा, बादूसराय, एनएच-8 पर रजोकरी, बिजवासन, पालम विहार और डूंडहेडा बॉर्डर से दिल्ली आने की सलाह दी थी। दिल्ली में शुक्रवार को आया नगर बॉर्डर, डीएनडी, रजोकरी, जीटी करनाल रोड़, नोएडा लिंक रोड और रोहतक रोड समेत आसपास के इलाकों में जाम रहा।  

दूसरी तरफ किसानों ने 12 दिसंबर को टोल बूथों को टोल फ्री करने व कई हाइवे को जाम करने की धमकी दी और 14 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दिल्ली ट्रैपिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कहीं पर भी जाम होने नहीं दिया जाएगा। अगर कहीं कुछ गड़बड़ होती है तो उसकी जानकारी सोशल मीडिया व अन्य तरीकों से दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें