फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के विरोध में सड़कों पर उतरे अन्नदाता...

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान घाट पर प्रदर्शन करने पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के विरोध में किसान घाट पर बड़ी संख्या में किसान संगठनों से जुड़े किसान मंगलवार को प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने स्थिति बिगड़ने से पहले कुछ ही देर में सभी किसानों को हिरासत में ले लिया और बसों में बिठाकर अज्ञात स्थान पर ले गई।
किसान जय भगवान
ने कहा कि यदि यह समझौता हुआ, तो विदेशी अनाज और दूध उत्पादों के बाजार में आने से देश के किसानों की आजीविका प्रभावित होगी। वह इस प्रस्ताव का विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे है और किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से यहां नहीं आए हैं। पुलिस उन्हें प्रदर्शन नहीं करने दे रही है। किसानों ने मांग की कि सरकार इस डील को तुरंत रोके। किसानों ने भी बताया कि सरकार उनसे बातचीत किए बिना और उनके हितों की अनदेखी करते हुए इस तरह के व्यापारिक समझौते कर रही है, जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रशासन ने नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति
किसान संगठनों ने मंगलवार को किसान घाट पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य कारणों का हवाला देते हुए किसी भी प्रकार के धरने और प्रदर्शन की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान तय स्थान पर पहुंच गए। अनुमति न होने की जानकारी मिलने पर भी किसान वापस लौटने के बजाय किसान घाट के आसपास सड़क किनारे जमा होते चले गए और वहीं बैठकर विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें