फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन, निकाली केंद्रीय मंत्री की शवयात्रा

Mon, 24 Sep 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में रेलवे के डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर मामले में मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साए किसानों ने स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा की शव यात्रा निकाली और पुतला भी फूंका।

विज्ञापन


 डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में करीब 17 गांव के सैकड़ों किसानों ने शहर के मुख्य मार्ग से शव यात्रा की शुरुआत की। खुर्जा शहर के जेवर अड्डे से होकर शहर के मुख्य मार्गों पर शव यात्रा निकाली और अंत में मुख्य हाइवे पर रख कर स्थानीय मंत्री और रेलवे फ्रेट कॉरिडॉर का पुतला जलाया गया। रेलवे द्वारा मालभाड़े के लिए अलग से बनाए जा रहे ट्रैक के लिए बुलन्दशहर जनपद के सिकन्दराबाद और खुर्जा तहसील के करीब डेढ़ दर्जन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

जिसमें मुआवजे में के लिए अलग-अलग सर्किल रेट तय किया गया था, जिससे स्थानीय किसान नाराज हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें नोएडा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए ,अपनी अधिग्रहित जमीन के बदले में मुआवजे की एक समान मांग को लेकर किसान पिछले 105 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुस्साए किसानों का आरोप है कि महेश शर्मा स्थानीय सांसद हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं, उसके बाद भी उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों से कोई सरोकार नजर नहीं आता। वहीं रेलवे के फ्रेट कोरिडोर से जुड़े अधिकारियों पर भी आरोप लगाया कि वो किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर आंदोलन की आवाज को दबाना चाहते हैं।

गुस्साए किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी भी दी कि जब तक किसानों की जमीन का एक समान मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक वे अपनी जमीन पर कोई भी प्रोजेक्ट नहीं बनने देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें