फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गेट पर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली सीमा में घुसने के लिए बैरीकेड पर चढ़कर की नारेबाजी

Wed, 02 Oct 2019 02:22 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कुछ किसानों ने बुधवार सुबह अपनी मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया की। यूपी गेट पर लगे बैरिकेडिंग पर चढ़कर किसानों ने दिल्ली की सीमा में घुसने के लिए नारेबाजी की।किसान क्रांति दिवस को लेकर अखिल भारतीय किसान यूनियन के हजारों किसान बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे से यूपी गेट पर महापंचायत के लिए इकट्ठा होने लगे थे। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ता समेत तमाम पदाधिकारी भी इस महापंचायत में पहुंचे। 

विज्ञापन


इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने अन्य किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने यूपी गेट खोल पर किसान क्रांति गेट 2018 का बोर्ड लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। 

आधे घंटे बाद नोएडा और अन्य जगहों के किसान भी मौके पर जुट गए और दिल्ली सीमा में घुसने का प्रयास करने लगे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आनन-फानन में बैरीकेड लगाकर किसानों को रोका तो गुस्साए किसानों की नारेबाजी देखकर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश ने दिल्ली सीमा में घुसकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का एलान किया। 
विज्ञापन


दोपहर 2:15 बजे दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट के पास से बैरीकेड हटाकर दिल्ली सीमा में कुछ दूरी पर लगा दिया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी श्लोक कुमार ने नेतृत्व अपने हाथ में लिया और यूपी गेट पर पुलिस बल की तैनाती की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें