फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नोएडा कलेक्ट्रेट पर जड़ा ताला

Wed, 05 Mar 2014 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर चल रहा किसानों का धरना आज सुबह उग्र हो गया। पिछले पांच दिन से लगातार धरने पर बैठे किसानों ने कलेक्ट्रेट पर ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन


किसानों के 24 घंटे के धरने के ऐलान की वजह से सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था लेकिन किसानों के आगे उनकी भी एक न चली।

किसानों को 64.7 प्रतिशत मुआवजा देने, पुस्तैनी और गैरपुस्तैनी का अंतर खत्म करने, पुनर्वास नीति लागू करने, आबादी नियमावली लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने कलेक्ट्रेट पर ताला जड़कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर अभी भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों का कहना है कि मांगे पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। उन्होंने सरकार पर किसानों को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें