फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने दिल्ली के आंबेडकर भवन से कूदकर की खुदकुशी, शुक्रवार को संसद मार्च में हुआ था शामिल

Sat, 01 Dec 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किसान ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे एक किसान ने शनिवार सुबह आंबेडकर भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। किसान की पहचान करन सांता (45) निवासी जिला कोल्हापुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किसान ने आत्महत्या क्यों की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महाराष्ट्र के किसान करण संता(45) के रूप में हुई है। मालूम हो कि आंबेडकर भवन में 300 किसान रुके हुए थे। शनिवार सुबह करीब 3 बजे करण संता तीसरी मंजिल से अचानक कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी साफ कहने से इंकार कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें