फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बहनों का था भाई: दोस्त के घर गया काम से तभी चली गोली; बल्लभगढ़ में डिलीवरी बॉय की इलाज के दौरान मौत

Wed, 22 Apr 2026 05:36 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

बल्लभगढ़ में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार को हुई जब वह अपने दोस्त अभय के घर पर था। पुलिस ने आरोपी दोस्त अभय को हिरासत में ले लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीकम कॉलोनी में रहने वाले योगेश की माथे में गोली लगने की वजह से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। युवक जोमैटो में डिलीवरी का कार्य करता है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हिरासत में ले रखा है। मृतक युवक तीन बहनों को इकलौता भाई था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुभाष कॉलोनी निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उनके चार बच्चे है। तीन बेटी व एक बेटा। वह निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा योगेश (20) अपने दोस्त हर्ष के साथ भीकम कॉलोनी में रहने वाले अभय के घर पर गए थे। अभय के घर गेहूं के कट्टे को उठाने के लिए गए थे।

मंगलवार की दोपहर को योगेश, हर्ष और अभय घर पर कट्टों को उठा रहे थे। तभी एक कट्टे के अंदर देशी पिस्तौल मिली। जिसको सभी देखने लगे। तभी अभय के हाथ से अचानक से देसी पिस्तौल से गोली चल गई, जो योगेश के माथे में जा लगी। घटना के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग घायल को सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। बल्लभगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल योगेश की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने आरोपी अभय को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के भाई पर भी हत्या का मामला दर्ज है। जिस पिस्तौल से योगेश को गोली लगी थी वह अभय के भाई की है। आरोपी का भाई भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें