फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोहरे से दृश्यता शून्य, लाइट जलाकर चले वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। एक दिन की राहत के बाद मंगलवार एक बार फिर लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। सुबह घने कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता शून्य रही। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ियों की हेड लाइट और डिपर लाइट जलाकर चलना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत कामकाजी लोगों और स्कूली छात्रों को हुई। इससे सुबह के समय सड़क पर हादसे की भी आशंका बनी रही। मंगलवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 दर्ज किया गया।

पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। तीन दिन से कभी तेज धूप निकलने से शीतलहर का प्रकोप कम हो जाता है तो कभी बढ़ जाता है। मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और सुबह घने कोहरे ने लोगों का स्वागत किया। घर से बाहर निकलने पर चारों तक धुंध ही धुंध नजर आ रही थी। इससे नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कत हुई। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को डिपर लाइट जलाकर चलना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग, हार्डवेयर सोहना रोड, सेक्टर-12, ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे कई जगह जाम की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिमी हवा चली। पश्चिमी विक्षोभ की आंशिक सक्रियता के चलते हवा में नमी की मात्रा 67 प्रतिशत से अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के चलते सुबह के समय फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 8.30 बजे तक शहर के अधिकांश क्षेत्रों में इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।



सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा दिन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दिन शहर में सामान्य से चार डिग्री कम अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा।
विज्ञापन




चार दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा समय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में 31 जनवरी से चार फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आसमान में बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें