फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उधार में केक देने से मना किया तो दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने दुकान पर पथराव किया, सामान टूटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी चार में उधार में केक न देने पर कुछ युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुकान पर भी पथराव किया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान संचालक राजन कोहली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी केसी रोड पर केक की दुकान है। 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे स्कूटी पर सवार होकर दो युवक दुकान पर आए। उन्होंने 280 रुपये कीमत का एक केक खरीदा। आरोपियों ने किसी से मोबाइल पर बात कराई और बिना पैसे दिए केक ले जाने लगे। दुकानदार ने युवकों से केस के पैसे मांगे। इस बात पर दोनों युवक भड़क गए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ वापस आए और दुकान पर पथराव कर दिया। इससे दुकान के शीशे, फ्रिज व अन्य सामान को नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें