फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनाज मंडी में सो रहे युवक चाकू-डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब से रुपये निकालने के दौरान युवक ने किया था विरोध, नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


बल्लभगढ़। अनाज मंडी में सो रहे एक युवक पर रुपये निकालने का विरोध करने पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आदर्श नगर निवासी भूपेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे वह दिल्ली-मथुरा रोड से अनाज मंडी होते हुए घर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें आशीष नाम का युवक खून से लथपथ हालत में मिला। आशीष के कूल्हे, छाती और माथे पर चोटों के निशान थे। भूपेंद्र ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत पर थाना आदर्श नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग ने मंडी में सो रहे युवक की जेब से रुपये निकालने की कोशिश की। युवक के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद नाबालिग अपने साथी विशाल को बुला लाया। आरोप है कि नाबालिग ने डंडे से और विशाल ने चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें