फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बदलते मौसम में बढ़े बुखार और खांसी-जुकाम के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम बढ़ी ठंडक का सेहत पर असर, अस्पतालों में रोजाना पहुंच रहे करीब 80 मरीज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बदलते मौसम और सुबह-शाम बढ़ती ठंडक के बीच बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पतालों में प्रतिदिन करीब 80 मरीज इन समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

सुबह-शाम के तापमान में अंतर के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कई मामलों में संक्रमण से बचाव के लिए अपेक्षाकृत कमजोर हो सकती है। ऐसे में लापरवाही बरतने पर परेशानी बढ़ सकती है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह और शाम ठंडक बढ़ने पर पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों को ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। खांसी, जुकाम या बुखार होने पर लक्षणों को नजरअंदाज न करें। पर्याप्त पानी पिएं, पौष्टिक आहार लें और पूरी नींद लें। चिकित्सकों के अनुसार, बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक कमजोरी या लगातार खांसी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें