फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये के लिए किशोर की हत्या: सुए से आकाश के पेट और सीने पर किए कई वार, फिर गमछे से दबा दिया गला

Mon, 08 Jun 2026 06:35 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

5 जून को 500 रुपये के विवाद में 15 वर्षीय आकाश की हत्या के आरोप में रोहित गिरफ्तार हुआ। उसका शव 6 जून को मिला था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के डबुआ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर आकाश की हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी रोहित उर्फ फटेला (18) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सुरजावली गांव का रहने वाला है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मृतक आकाश निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 और आरोपी रोहित पिछले डेढ़ वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे। करीब ढाई महीने पहले दोनों गुरुग्राम स्थित सहारा मॉल के एक क्लब में पार्टी करने गए थे। जहां आकाश की एंट्री फीस के 500 रुपये रोहित ने चुकाए थे। इसके बाद से वह लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आकाश और उसके परिजनों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया था।

जांच में सामने आया कि 5 जून को रोहित फरीदाबाद में एक चोरी के मामले की अदालत में पेशी पर आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह आकाश को घर से अपने साथ ले गया। दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी। इसी दौरान पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर रोहित ने सुए से आकाश के पेट और सीने पर कई वार किए। बाद में गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 जून की सुबह उड़ीया कॉलोनी में एयरफोर्स स्टेशन के पीछे खाली मैदान में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस, एफएसएल टीम और तकनीकी जांच की मदद से मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें