बल्लभगढ़। गुरुग्राम नहर में बृहस्पतिवार देर रात 22 वर्षीय युवक के कूदने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने युवक की काफी तलाश की। लेकिन, शुक्रवार दोपहर तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
जवाहर कॉलोनी निवासी इकबाल ने बताया कि सेक्टर-11 में छोटा भाई भोला रहता था और ऑटो चलाकर गुजर बसर करता था। बृहस्पतिवार की देर रात उसके हाथ में चोट लग गई थी। उपचार कराने के लिए चावला कॉलोनी स्थित एक निजी डॉक्टर के पास लेकर आए गया था। डॉक्टर से बातचीत करने में देर हो गई। इसी बीच भोला गुरुग्राम नहर के पास आकर बैठ गया। इसी दौरान फोन पर परिजनों से बात करते गुस्सा हो गया। इसके बाद परिजनों से दूर रहने की बात कहने लगा और अचानक आवेश में आकर नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को युवक की तलाश के बुलाया लेकिन घटना के बाद उसके कुछ पता नहीं चल सका है।