फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी में तिहरे हत्याकांड की अफवाह से पुलिस में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव में चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई के बीच महिला सहित दो बच्चों की हत्या की अफवाह ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। बस्ती में ये खबर आग की तरह फैल गई। हालात ये हो गए की तोड़फोड़ की कार्रवाई भी जल्द ही खत्म कर दी गई। पुलिस की कई टीमें मामले की हकीकत को जानने में जुट गईं। वहीं मामले में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे उड़ी अफवाह में बताया जा रहा था कि गांव में बने राधाकृष्ण मंदिर के पास एक महिला व उसके दो बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। कुछ लोगों का ये भी कहना था कि महिला ने तोड़फोड़ की कार्रवाई से क्षुब्ध होकर पहले बच्चों को मारा और फिर खुद जान दे दी। इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी बाकायदा एक वीडियो भी वायरल हुई। इस वीडियो में थोड़ी थोड़ी दूरी पर दो बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। वीडियो घर के अंदर की ही है। सूचना वायरल होते ही खुफिया विभाग की टीम खोरी के अंदर सक्रिय हो गई। राधाकृष्ण मंदिर के आसपास बने घरों तलाशी अभियान भी चलाया गया। गांव का हर कोई जानना चाहता था कि आखिर हुआ क्या है।
पुलिस की पूछताछ में कोई सही से बात करने को तैयार नहीं था। थाना सूरजकुंड पुलिस भी गांव के कई इलाके में जांच के लिए गई। पुलिस को डर है कि वीडियो से कहीं माहौल खराब न हो जाए। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह का कहना है कि वीडियो फर्जी है। इसकी जांच करा ली गई है। इस वीडियो का खोरी गांव से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस इस मामले में अफवाह फैलाने के आरोप में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें