फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तुलसी कॉलोनी में बिहार निवासी युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये पर रहता था युवक, परिवार गया हुआ है बिहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। थाना धौज क्षेत्र की तुलसी कॉलोनी में बुधवार को किराये पर रह रहे 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीरज मिश्रा के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बिहार से है। जानकारी के अनुसार घटना के समय नीरज अपने कमरे में अकेला था, जबकि उसका परिवार बिहार गया हुआ था। वह रात को ड्यूटी से लौटकर अपने कमरे पर आया था।
विज्ञापन


सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर नीरज पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर थाना धौज पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें