फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल में डॉक्टर और मरीज पक्ष के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- हड्डी रोग विभाग की ओपीडी बंद करनी पड़ी, जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बृहस्पतिवार को डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और मरीज पक्ष के लोगों के बीच धक्का-मुक्की और बहस होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद हड्डी रोग विभाग की ओपीडी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार एक युवक अपने पिता को हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए अस्पताल आया था। परिजनों का आरोप है कि वे सुबह से डॉक्टर से मिलने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में लगे मरीजों से पहले एक अन्य व्यक्ति डॉक्टर के कक्ष में चला गया। इस पर मरीज पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद डॉक्टर और तीमारदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मरीज के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गुस्से में उनका पर्चा फेंक दिया और उन्हें कमरे से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद अन्य मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत दिए जाने की जानकारी नहीं है। हालांकि घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई गई है। जांच में यदि किसी स्तर पर अनुशासनहीनता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-संदीप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें