फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली निवासी युवक दोस्तों के साथ आया था तैराकी करने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव बुढ़ैना स्थित एक स्वीमिंग पुल में शनिवार रात एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के मोलड़बंद निवासी अजय कुमार उर्फ अक्षय (24) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर खेड़ीपुल थाना पुलिस मौके पर पंहुची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पिता की शिकायत पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता शिव कुमार ने बताया कि अजय उनका इकलौता बेटा था। उसने बीएड कर रखा था और निजी कंपनी में काम करता था। उसकी दो बहनें हैं। शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे वह घर से दिल्ली के नेहरू प्लेस में लैपटाॅप का चार्जर खरीदने की बात कहकर निकला था। इसके बाद कॉलोनी के ही तीन दोस्तों के साथ सेक्टर-86 स्थित बुढ़ैना में बने एक स्वीमिंग पुल में नहाने चला गया। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अजय ने पिता से फोन पर बात की और कहा कि वह जल्दी ही घर आ जाएगा। रात करीब साढ़े दस बजे मनीष तिवारी नाम का युवक उनके घर आया और कहा कि अजय की मौत हो गई है। सूचना पाते ही वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां अजय का शव रखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए स्वीमिंग पुल संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। थाना खेडीपुल प्रभारी एसआई कृष्ण गोपाल का कहना है कि मृतक के पिता की शिकायत पर पूल संचालक तेजवीर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान पूल में अकेला था अजय
मृतक के दोस्त मनीष तिवारी ने बताया कि सभी दोस्त स्वीमिंग पुल में काफी देर तक नहाते रहे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अन्य दोस्तों के साथ पुल से बाहर आ गया लेकिन अजय नहाता रहा। कुछ देर बाद स्वीमिंग के ही एक कर्मचारी ने सूचना दी कि अजय डूब गया है। संचालक की गाड़ी में दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्वीमिंग बिना लाइसेंस और मापदंडों को पूरा किए बिना चलाया जा रहा है। यहां सुरक्षा संबंधित कोई व्यवस्था नहीं है। पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें