फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना मंडी जा रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 12 वर्ष पहले हरियाणा पुलिस की नौकरी छोड़ चुके थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लेकर मोहना मंडी जा रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। वह करीब 12 वर्ष पहले हरियाणा पुलिस की नौकरी छोड़ चुके थे। हादसे में उनके पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई। सतीश के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन

मोहना गांव निवासी सतीश के बड़े भाई सुभाष चंद्र का आरोप है कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर मौके पर ही पलट गया और सतीश उसके नीचे दब गए। घायल अवस्था में उन्हें मोहना पीएचसी ले जाया गया, जहां से बीके अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर पर सतीश के साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। चलते ट्रैक्टर से कुत्ता अचानक नीचे कूद गया। उसे बचाने के प्रयास में सतीश ने ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सतीश और कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें