फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छांयसा। मोहना बस अड्डे पर मंगलवार सुबह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवक पर चार-पांच युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर मोबाइल चोरी करने का भी आरोप लगाया है। घायल चंद्रपाल के बड़े भाई आजाद ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके छोटे भाई पर चार-पांच युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आजाद के अनुसार, आरोपियों ने मौके से उनके भाई का मोबाइल भी चोरी कर लिया। आजाद ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी इन युवकों ने उनकी साली के साथ छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में पहले ही थाने में शिकायत दी गई थी। उनका आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने उनके भाई पर हमला किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें