फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक के ऊपर तेज धार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। घर से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर गेहूं पिसवाने के लिए जा रहे युवक के ऊपर तेज धार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुरानी बसेलवा कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि 13 जनवरी को उनको सूचना मिली कि उनके बेटे लोकेश को चोट लग गई है। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टर ने हालात गंभीर होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है। बेटे ने बताया कि 13 जनवरी दोपहर को वह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर से गेहूं पिसवाने के लिए नीम चौक पर गया था। जब वह वापस आ रहा था, तभी घर के नजदीक वाली गली में कोने पर पीछे से योगेश ने उसके ऊपर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। इस हादसे में उनके बेटे की गर्दन पर काफी गंभीर चोट आई। थाना ओल्ड फरीदाबाद ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें