फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की सहायता से पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पल्ला थाना क्षेत्र के दुर्गा बिल्डर इस्माइलपुर इलाके में शनिवार दोपहर 3 से 4 युवकों ने मिलकर एक युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की अधमरी हालत देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बचाया। वायरल वीडियो के अनुसार कुछ युवक एक युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीट रहे हैं, जबकि एक युवक उसे घसीटते हुए भी नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और घायल युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है और घायल युवक का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें