फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर युवती से 2.75 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वर्क फ्रॉम होम और टेलीग्राम टास्क के नाम पर युवती से 2.75 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। शुरुआती टास्क पर 220 रुपये भेजकर भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग टास्क के नाम पर लाखों रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन

साइबर अपराध थाना सेंट्रल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-18 निवासी कशिश अग्रवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि तीन जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर पार्ट-टाइम वर्क फ्रॉम होम का संदेश आया। संदेश में दिए गए लिंक के जरिए उसे एक टेलीग्राम समूह से जोड़ा गया, जहां टास्क पूरे करने पर अधिक कमाई का लालच दिया गया। शुरुआत में एक टास्क पूरा करने पर उसके खाते में 220 रुपये भेजे गए, जिससे उसे भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पहले 20 हजार, फिर 50 हजार और बाद में डेढ़ लाख रुपये जमा कराने को कहा। भरोसा दिलाया गया कि सभी टास्क पूरे होने पर पूरी राशि और मुनाफा वापस मिल जाएगा। झांसे में आकर पीड़िता ने अपने बैंक खाते और परिचितों की मदद से कुल 2.75 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए। बाद में आरोपियों ने तीन लाख रुपये और जमा कराने की मांग की, तब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें