फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वृंदावन दर्शन करने गए युवक को अगवा कर मांगी फिरौती, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुद को एसटीएफ व कोतवाल अधिकारी बताकर किया था युवक का अपहरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वृंदावन निवासी विष्णु, विवेक और गोपाल के रूप में हुई है। आरोपियों ने फरीदाबाद के गांव निवासी रोहतास का अपहरण किया था। रोहतास तीन फरवरी को वृंदावन दर्शन के लिए गया था। आरोपी खुद को एसटीएफ व थाना कोतवाल अधिकारी बताकर उसे बाइक पर बिठाकर ले गए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि वृंदावन की परिक्रमा लगाने के दौरान आरोपियों ने पीड़ित रोहतास को रोक लिया और खुद को स्पेशल टास्क फोर्स और कोतवाली अधिकारी बताकर उसे बाइक पर बिठाकर विवेक नाम के युवक की दुकान पर ले गए। यहां तीनों ने रोहतास के साथ मारपीट की और उसे रस्सी से बांध लिया। आरोपियों ने रोहतास से 400 रुपये छीन लिए। ज्यादा पैसे मांगने पर रोहतास ने कहा कि उसके पास और पैसे नहीं हैं। इस पर आरोपियों ने उसके परिजनों रोहतास के भतीजे दीपक के पास फोन कर 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर रोहतास के पैर में गोली मारने की धमकी भी दी। दीपक ने तुरंत आरोपियों के बताए नंबर पर 5000 रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा से फोन कर पैसों की मांग शुरू कर दी। थाना सदर बल्लभगढ़ ने दीपक की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने रोहतास को आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने नशे की पूर्ति के लिए रोहतास का अपहरण किया था। आरोपी विष्णु के खिलाफ पहले से लूट व चोरी के 6 केस दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान उनसे लोहे की रॉड व बाइक बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें