फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नहर में कूदी गई महिला को बचाने के लिया कूदा युवक

Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं मिला युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास से बह रही आगरा नहर में मंगलवार शाम को 40 वर्षीय महिला आत्महत्या करने के इरादे से नहर में कूदी थी। महिला को बहता देख एक युवक बचाने के लिए नहर में कूद गया। कुछ दूरी पर महिला खुद ही सुरक्षित बाहर आ गई, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। युवक के परिजनों ने पहुंचकर करीब एक घंटे का जाम लगाया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम छह बजे गांव चंदावली स्थित आगरा में सेक्टर 63 निवासी मिथलेश 40 वर्षीय आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गईं। महिला को पानी में बहता देख गांव चंदावली निवासी अनुज भी नहर में कूद गया। कुछ दूरी पर महिला अपने आप ही बचकर नहर से बाहर आ गई लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। इस घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने युवक को नहर में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन रात होने की वजह से युवक का कुछ पता नहीं चला। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा युवक को ढूंढने में किसी प्रकार का कोई भी प्रयास नहीं कर रही है। इसके चलते युवक के परिजनों ने चंदावली पुल पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे और मोहन रोड से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जाम के लगने से मोहना रोड पर करीब 1 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। थाना सदर प्रभारी उमेश का कहना है कि अनुज को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें