फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साली को लेकर ओयो होटल पहुंचा युवक, हिरासत में लिया

Tue, 12 Dec 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- जांच में नाबालिग निकली किशोरी, पुलिस ने परिजनों से किया संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके के एक ओयो होटल में मंगलवार दोपहर एक युवक अपनी नाबालिग साली को लेकर पहुंच गया। किशोरी स्कूल की ड्रेस में होने के कारण एक संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 22-23 चौक के पास एक ओयो होटल में मंगलवार करीब साढ़े बारह बजे स्कूल ड्रेस में एक किशोरी के साथ एक युवक पहुंचा। एक संगठन के लोगों ने जाकर युवक और किशोरी को पकड़ लिया और मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा किशोरी और युवक आपस में जीजा-साली लगते हैं। घटना के समय होटल मालिक मौके पर नहीं था। एक सहायक ने दोनों को कमरे की चाबी दी थी। मुजेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र छिकारा ने बताया किशोरी और उसके जीजा के परिजनों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें