तावड़ू। मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव शिकोहपुर निवासी राहुल यादव 11 मार्च को सुबह करीब 8 बजे अपने गांव से तावडू की ओर जा रहा था। जब वह गांव कोटा से आगे हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक टैक्सी कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए पहले तावडू के सिविल अस्पताल ले गए। बाद में उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। संवाद