पड़ोसी ने रास्ते में मांगे शराब के लिए पैसे
पीड़ित नरेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह ओल्ड मार्केट जा रहा था। इस दौरान वहां पड़ोसी विजय मिल गया और उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। उसने इंकार कर दिया। जिस पर विजय गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी जेब से उस्तरा निकालकर उसने नरेश पर हमला कर कान काट दिया।
शोर सुनकर मदद के लिए पहुंचे लोग
इस दौरान उसके गले पर वार किया। शोर सुनकर लोग जुटने लगे। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस आरोपी की जांच में जुटी
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उस्तरा से हमला करने की वारदात का मामला पिछले दिनों एसजीएम नगर में भी सामने आया था। एक ऑटो चालक ने अपने साथी की उस्तरा से गला काट दिया था। पीड़ित को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।