फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का कातिल कौन: ओयो में पार्टी करने पहुंचे थे दोस्त, युवक की गिरकर मौत; परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 16 Nov 2023 09:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में कुछ दोस्त ओयो होटल में पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक कमरे की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को मौके पर तीन दोस्त शराब के नशे में मिले।
विज्ञापन
होटल से गिरकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़खल मोड़ स्थित ओयो होटल में दोस्तों के साथ पार्टी करने आए युवक की कमरे की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। सभी हैरान हैं कि युवक कमरे की खिड़की से नीचे कैसे गिर गया। पुलिस को मौके पर तीन दोस्त शराब के नशे में मिले। प्राथमिक जांच में मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस ने परिजन की शिकायत पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


गांव खेड़ी निवासी जयपाली ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विकास (24) 15 नवंबर को गांव के विरेंद्र उर्फ वीरू के साथ गया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि बेटे की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे विकास की हत्या वीरू, दीपक व सिद्धांत ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं, इसलिए तीनों उससे रंजिश रखते हैं। 

पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच और पूछताछ में सामने आया कि चोरों दोस्त घर से दीपक की गाड़ी में सवार होकर पार्टी करने निकले थे। रास्ते में सभी ने शराब खरीदी और होटल गए। बुधवार रात करीब दस बजे सभी बड़खल चौक स्थित ओयो होटल में गए। यहां उन्होंने कमरा नंबर-106 और 109 बुक किया। कुछ देर बाद सभी कमरा नंबर 106 में ही बैठकर पार्टी करने लगे। यहां एक खिड़की खुली हुई थी, उसके ऊपर पर्दा लगा हुआ होने के कारण किसी को खिड़की के खुले होने का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक से विकास खिड़की से नीचे सड़क पर जा गिरा। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को ही तीनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। थाना ओल्ड फरीदाबाद प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मां की शिकायत पर दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें