फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सब्जी मंडी ले जाने के बहाने युवक को बुलाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गाजीपुर डबुआ कॉलोनी निवासी युवक को पड़ोस का युवक सब्जी मंडी ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया और वहां पहले से मौजूद छह युवकों ने लाठी-डंडों व फरसों से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

इलाज के दौरान दो जगह फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने 23 अगस्त को तीन नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अजय निवासी गाजीपुर डबुआ कॉलोनी ने बताया कि 19 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे पड़ोस का महेंद्र उसके घर आया और बाजार से सामान लेने के बहाने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गाजीपुर की सब्जी मंडी के खाली मैदान में ले गया। अजय के मुताबिक, वहां पहले से छह युवक मौजूद थे। महेंद्र ने अपने साथी गुंगा से फरसा लेकर उसकी टांग पर वार किया। इसके बाद अन्य युवकों ने लाठी-डंडों और फरसों से मारपीट शुरू कर दी। महेंद्र ने फरसे से उसकी बाजू पर भी हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने उसके सिर पर डंडे मारे। अजय ने आरोपियों में महेंद्र, विक्की तोमर और गुंगा की पहचान बताई है। उसने अन्य तीन आरोपियों को सामने आने पर पहचानने की बात कही थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, अजय को पहले बीके अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 अगस्त को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें