फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेनों की तरह बसों की भी देख सकेंगे लाइव लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की ओर से बसों की समय सारणी का विवरण किया जा रहा है अपडेट
विज्ञापन


हेमलता
फरीदाबाद। रेलवे की तरह अब हरियाणा रोडवेज की बसों की भी लाइव लोकेशन यात्रियों को मोबाइल पर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद यात्री घर से निकलने से पहले ही यह देख सकेंगे कि उनकी बस किस स्थान पर है और स्टैंड तक पहुंचने में उसे कितना समय लगेगा। इससे यात्रियों का इंतजार कम होगा और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक बन सकेगी।

रोडवेज विभाग की ओर से सभी बसों की समय सारणी और विभिन्न बस स्टैंडों के अनुसार उनका विवरण अपडेट किया जा रहा है। इसके साथ ही बसों की लाइव ट्रैकिंग की व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि यात्री अपने मोबाइल फोन के माध्यम से बस की वास्तविक स्थिति देख सकें। इससे बस के विलंब होने की स्थिति में भी यात्रियों को पहले से जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन


चीफ इंस्पेक्टर पूरण सिंह ने बताया कि इस सुविधा को शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों की ओर से डिपो से संचालित होने वाली सभी बसों की समय सारणी का विवरण मांगा गया है। विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। रिपोर्ट में तकनीकी व्यवस्था, बसों की लाइव ट्रैकिंग और यात्रियों तक जानकारी पहुंचाने के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन




एचआर एप के जरिये देख सकेंगे लोकेशन

योजना को मंजूरी मिलने के बाद उच्च अधिकारी एक विशेष मोबाइल एप एचआर के माध्यम से यह सुविधा शुरू करेंगे। एप पर बसों की लाइव लोकेशन, निर्धारित समय, संभावित आगमन समय और संबंधित बस स्टैंड की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें