फरीदाबाद। जमीयत उलेमा जिला फरीदाबाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने बड़खल गांव का दौरा कर निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों से बातचीत में पता चला कि गांव में अब तक केवल 35 प्रतिशत मतदाता सत्यापन का कार्य पूरा हो पाया है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने फॉर्म लेने के बावजूद अभी तक जमा नहीं कराए हैं।
जिला अध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि एसआईआर केवल वोटर सूची का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने समाज के जिम्मेदार लोगों, मस्जिदों के इमामों और युवाओं से लोगों को जागरूक करने की अपील की।