- 283 रन का लक्ष्य, वाइटैलटी अकादमी 271 पर ऑल आउट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीएस स्पोर्ट्स अकादमी में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में वाईसीए अकादमी ने वाइटैलटी क्रिकेट अकादमी फरीदाबाद को 12 रन से हराकर जीत दर्ज की। 40 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीए अकादमी ने 283 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राघवन ने 62 रन और रोहित रावत ने 55 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं विपक्षी टीम की गेंदबाजी में कबीर ने 8 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि लक्की और अनुराग को दो-दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाइटैलटी क्रिकेट अकादमी की टीम 271 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहम्मद सैफ ने 74 रन और घनिष्ठ भाटिया ने 50 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वाईसीए की ओर से गेंदबाजी में अनुराग मिश्रा और लक्की सूर्यवंशी ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कबीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।