फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वाभिमान अपार्टमेंट में आग, दमकल ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-48 में पहली मंजिल के कमरे में लगी आग, इन्वर्टर शॉर्ट सर्किट की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-48 स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में मंगलवार शाम एक फ्लैट की पहली मंजिल पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना करीब शाम 5:45 बजे की बताई जा रही है, जब स्थानीय निवासियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें