फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीचे आया यमुना का जलस्तर, अभी भी डूबे हैं घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित स्थानों पर रहे लोग, घरों में चोरी की सता रही आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के आस-पास की कई कॉलोनियों और गांव के परेशान लोगों के लिए शनिवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। सिंचाई विभाग के अनुसार शुक्रवार को पानी का स्तर करीब 52 हजार क्यूसेक पहुंच गया था वह अब करीब 12 हजार नीचे 40 हजार क्यूसेक पर आ गया है। इसके बावजूद शिव एन्क्लेव पार्ट-3 व आस-पास के इलाकों के घर डूबे हुए हैं और अपनी जान बचाने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों पर रहे।
बाढ़ के बीच शिव एन्क्लेव पार्ट-3 के निवासियों को चोरी की आशंका भी सता रही है। इससे घरों की छत पर या पास में ही कोई सुरक्षित जगह देखकर लोग रात गुजार रहे हैं। वहीं कुछ निवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी कोई ना कोई सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नरेश ने बताया कि कल की अपेक्षा आज जलस्तर थोड़ा नीचे गया है। पर कुछ खास राहत नहीं है हमें अलग सुरक्षित स्थानों पर ही जाकर रात गुजारनी पड़ रही है। हमारे घर अभी भी डूबे हुए हैं।
वहीं एक अन्य निवासी ने बताया कि हमने अपना जरूरी सामान बाहर निकाल लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें