फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लगातार बरसात से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शुक्रवार रात करीब दो बजे से शुरू हुई बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया। रात से लेकर शनिवार दोपहर तक लगातार हुई तेज बारिश के बाद शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रही। लगातार बरसात से जहां तापमान में गिरावट दर्ज हुई, वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बादलों के बीच दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे और नमी का स्तर भी अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी सुबह के समय हल्की बरसात होने की संभावना है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ बारिश थम सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें