फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में कटा मजदूर का हाथ, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित वीनस कंपनी में बुधवार को काम करते समय एक मजदूर का हाथ कट गया। इसके बाद मजदूरों ने कंपनी में कार्य बहिष्कार कर दिया और सुरक्षा इंतजाम को लेकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मजदूरों ने आरोप लगाया है इस कंपनी में लापरवाही के शिकार होकर कई मजदूर घायल हो चुके हैं। बार-बार दुर्घटना के बाद भी कंपनी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इससे इस तरह की घटनाएं हो रही है। बुधवार को मजदूरों के कार्य बहिष्कार में एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस कंपनी में काम करते समय दर्जनों मजदूर घायल हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक मजदूरों को न तो न्याय मिला है और न ही उनकी नौकरी बहाल की गई है। उन्होंने पूर्व में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने व घायल मजदूर को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें