फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों और उप तहसीलों में कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला राजस्व विभाग के अधिकारी मंगलवार को भी सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान तहसीलों व उप तहसीलों में कामकाज नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी उड़ानी पड़ी। अधिकारी नहीं होने से कर्मचारी भी बैठे रहे। बुधवार से कामकाज शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बड़खल तहसील के अलावा मोहना, दयालपुर, तिगांव, गौंछी व धौंज में उपतहसील हैं। इन सभी जगहों पर सोमवार से काम बंद रहा। इन कार्यालयों में पहुंचे लोग मंगलवार को भी इधर-उधर भटकते रहे। हालांकि तहसील में अधिकारियों के सामूहिक अवकाश की जानकारी देने के लिए नोटिस लगाया है। वसीका नवीस व एडवोकेट भी खाली बैठकर अपने घर चले गए। जिला राजस्व अधिकारी बिजेंद्र राणा ने बताया कि पिछले कई सालों से मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यूनियन पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम को मांग पत्र दिया था। लेकिन कोई पहल नहीं हुई। कुछ समय से रजिस्ट्री कार्य के लिए पुराने मामलों की स्टांप फीस को लेकर रिकार्ड तैयार करने में परेशान किया जा रहा है। इसलिए दो दिन अवकाश पर रहे।
विज्ञापन

--
जमीन संबंधी कार्य के लिए आया था लेेकिन तहसीलदार के नहीं होने से लौटना पड़ा। सरकारी कार्यालयों में हड़ताल ही रहती है।
रोबिन,एनआईटी-5
--
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आया था लेकिन काम नहीं हुआ। अब फिर आना होगा।
राजू, संजय कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें