संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। थाना सूरजकुंड पुलिस ने चार दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी से इमरान अहमद ने बताया कि उनकी कंपनी का कार्यालय दक्षिण दिल्ली में है। उनको सूचना मिली कि कंपनी के नाम से इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित एक दुकान में बेचे जा रहे हैं। वह सूचना के आधार पर पुलिस के साथ दुकान पर निरीक्षण करने के लिए गए। जहां दुकान मालिक मुकेश के सामने दुकान के अंदर रखे सामान को चेक किया। उसकी दुकान के अंदर उनकी कंपनी के नाम से कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद नकली थे। उसके बाद वह उमा प्रताप सिंह की दुकान पर गए। जहां पर भी काफी सामान उनकी कंपनी के नाम से नकली मिला। उसके बाद दुकानदार हर्ष सिंह और दुकानदार जितेंद्र गोयल की दुकान पर छापेमारी की। चारों दुकानदारों से सामान के बिल मांगे गए, लेकिन कोई भी पेश नहीं कर पाया। इसके बाद दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।