फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Bus Ride: रक्षाबंधन पर बहनें कर सकेंगी 36 घंटे मुफ्त सफर, जा सकती हैं दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़

Sat, 10 Aug 2024 05:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और उनके 15 साल के तक बच्चों को फ्री सफर कराने के लिए हरियाणा रोडवेज ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रोडवेज 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर बहनों को भाई के पास पहुंचने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। जिसको लेकर रोडवेज की ओर से तैयारी कर ली है। चालक व परिचालकों की छुट्टी को भी रद्द कर दिया है। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं फ्री में रोडवेज बस में सफर कर पाएंगी।

विज्ञापन

19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। राखी बांधने के लिए बल्लभगढ़ से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं दूर दराज रह रहे भाइयों के पास जाती हैं। उन बहनों को भाइयों के पास पहुंचने में कोई परेशानी न हो उसके लिए डिपो की ओर से रोडवेज की अतिरिक्त बसों को चलाया गया। जिसमें सोहना, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, चंडीगढ़, पलवल, होडल, गुरुग्राम आदि शामिल है। 

इन रूटों पर रक्षाबंधन के अवसर पर सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इसको लेकर डिपो की ओर से तैयारी कर ली गई। रक्षाबंधन के अवसर पर चालक व परिचालक की छुट्टी को रद्द कर दिया है। वही रात्रि ठहराव में जाने वाली बसों को भी 18 अगस्त की शाम को रोक दिया जाएगा। ताकि बसों की संख्या में कोई कमी ना हो। रक्षाबंधन के अवसर पर करीब 20 से अधिक अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा।

बहनें कर पाएंगी फ्री सफर
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और उनके 15 साल के तक बच्चों को फ्री सफर कराने के लिए हरियाणा रोडवेज ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रोडवेज 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। बहनें रोडवेज बस से दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में फ्री यात्रा कर पाएगी। वहीं यूपी, उत्तराखंड़ व अन्य राज्यों में जाना है, तो उनको हरियाणा राज्य को क्रॉस करने के बाद किराया देना होगा।
विज्ञापन

36 घंटे तक कर सकती है फ्री सफर
रोडवेज महाप्रबंधक लेखराज का कहना है कि 18 अगस्त की दोपहर 12 बजे से लेकर 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं फ्री सफर कर सकती है। पत्र के अनुसार महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें